
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को कृषि उपज मंडी परिसर का दौरा कर वहां रविवार को आयोजित होने वाले कबीर प्रकटोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग सहित जिले के अन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट 18 जून को हरदा मे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को प्रातः 7ः30 बजे इन्दौर से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10ः30 बजे हरदा आयेंगे। 11 बजे कृषि उपज मण्डी परिसर हरदा में आयोजित कबीरदास प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 2ः30 बजे कार द्वारा हरदा से इन्दौर के लिये प्रस्थान करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना