
पुलिस लाइन हरदा में विगत 1 मई से 15 जून तक समर कैंप आयोजित हुआ। शुक्रवार को इस समर कैंप का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, अन्य पुलिस अधिकारी, खेल विभाग के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने बच्चों को बेहतर भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया , साथ ही समर कैंप के दौरान आयोजित की गई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट ,वॉलीबॉल फुटबॉल ,कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग इत्यादि में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने मलखम्भ एवं कराटे का प्रदर्शन भी किया | उपस्थित समस्त खिलाड़ियों व पुलिस परिवारजनों को अभिमन्यु अभियान के तहत जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई |
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन