
हरदा कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत का रविवार को हरदा आगमन हुआ। इस अवसर पर सर्किट हाउस में उनका स्वागत माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उइके, टिमरनी विधायक श्री संजय शाह, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कर्नाटक के राज्यपाल श्री गहलोत ने कृषि मंत्री व जल संसाधन मंत्री के साथ सुनी मन की बात-

कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चंद गेहलोत ने रविवार को हरदा के सर्किट हाउस में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” सुनी।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन