Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*राजपुर ब्लॉक में पहल जन सहयोग विकास संस्थान के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रभावी पोषण शिक्षा प्रशिक्षण भाग 2 का प्रशिक्षण शुरू किया गया।*

जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे



बड़वानी जिले के राजपुर ब्लॉक में giz व WHH से वित्त पोषित एवम पहल जन सहयोग विकास संस्थान के द्वारा क्रियान्वित पोषण परियोजना के अंतर्गत प्रभावी पोषण शिक्षा प्रशिक्षण भाग 2 का प्रशिक्षण आज राजपुर में शुरू किया गया

पहल जन सहयोग के लिड ट्रेनर कपिल यादव ने बताया की राजपुर ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 9 अलग अलग बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पांचवी सेवा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा का क्षमता वर्धन होगा। जिसमें राजपुर परियोजना के 341 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण हमारे ब्लॉक में कुपोषण की स्थिति को कम करेगा। एवम किशोरी , गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में भी सुधार लायेगा। इसी के साथ आहरीय विविधता को बढ़ावा मिलेगा जिससे हमारा राजपुर ब्लॉक एक कदम सुपोषण की और आगे बढ़ेगा।महिला बाल विकास की स्वीकृति से कुपोषण को कम करने के लिए यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
उक्त ट्रेनिंग पहल जन सहयोग विकास संस्थान से लीड ट्रेनर कपिल पाटीदार, पूर्वा जोशी, प्रदीप धोते, फील्ड कोर्डिनेटर सुरेश, भूमिका, सीमा, भूमिका, उदयराम द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिग दी जा रही है ।