Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भाजपाजनों के किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान ….,

आपातकाल की घोषणा के कालेदिवस की की घोर निंदा ……,

जुन्नारदेव – 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित किया गया था , तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री के कहने पर अपनी सहमति व स्वीकृति से भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी । आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए , तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी कर प्रेस पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया , लोकतंत्र की हत्या की गई । देश में एक भय का वातावरण निर्मित कर दिया गया , देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री की इस निर्णय से देश की समस्त जनता परेशान हो गई । इस कालेदिवस आपातकाल में वर्तमान कि इंदिरा सरकार द्वारा बिना किसी कारण के जुन्नारदेव में निवासरत लोकतंत्र सेनानी श्री केसरी प्रसाद जी वर्मा , श्री श्रीकृष्ण बरैया , दातला निवासी जनाब अस्सुदुल्ला खान को भी जेल भेज दिया गया था , आज इन लोकतंत्र सेनानियों के परिवार में भाजपा नगर मंडल के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पहुँचकर इन्हें फूलमाला पहनाकर शॉल श्री फल भेट कर सम्मानित किया गया । इन लोकतंत्र सेनानियों द्वारा बताया गया कि उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लगने लगा था , कि बाहरी ताकतों के इशारे पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। जो लोग सरकार की हाँ में हाँ नहीं मिलाते थे ,उनकी मंजिल पहले से जेल तय कर दी गई थी । हमे जेल में तरह तरह की यातनाएं दी गयी , हमे भूखा रखा गया , इस प्रताड़ना में हमारे कई साथियों ने अपने प्राण गवा दिए ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने कहा कि 25 जून 1975 के दिन का वो भयावह दृश्य जब एकाएक वर्णमान इंदिरा सरकार द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों में ठूसा जाने लगा। प्रेस की आजादी पर कड़ा प्रहार किया गया। आजादी की लड़ाई के दौरान जिन लोगों ने अपनी जवानी कुर्बान कर दी वो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को षड़यंत्रकारी नजर आने लगे थे। ऐसे में यह विचार कौंधता है ,कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इंदिरा गांधी को लगने लगा था , कि अब अनुच्छेद 352 लागू करने का समय आ चुका है। जनता में भय का माहौल था , आखिर आपातकाल हटने के बाद इंदिरा गांधी सत्ता से बाहर हो गईं , और गैर कांग्रेसी दल शासन में आया । आज भाजपा नगर मंडल के द्वारा हम आपालकाल के समय वर्तमान सरकार की दी जाने वाली यातनाओं से अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है व उनके बलिदान को नमन करते है , हमारा सौभाग्य है , कि आज जुन्नारदेव के लोकतंत्र सेनानि हमारे बीच उपस्तिथ है , हम आज उनका सम्मान कर आपातकाल को काला दिवस मानकर उस समय की क्रूर सरकार की घोर निंदा कर भर्त्सना करते है । लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शर्मा , सी.पी. शर्मा , अरविंद परिहार , सुरेश भोला सोनी , राजेश श्रीवास्तव , महामंत्री मेशलाल चंचल ,रमेश सालोडे , संजय जैन , पार्षद शरद कुरोलिया , रुपेश विश्वकर्मा , अमन सोनी उपस्थित रहे ।

जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट