एस पाटीदार रिपोर्टर


और अन्य नये सदस्य भी बने।
लोकेशन:- मनावर।
विओ :——नई गौशाला निर्माण हेतु दिनेश जोहरी द्वारा 11000=00 रूपये की दान राशि गौशाला के पदाधिकारियों को दी। आराध्य देव श्री कृष्ण की कथा सुनने से तथा एकादशी माहात्म्य का अध्ययन कर उपवास करने से जो ज्ञान मिला ,उसी के अनुसार गौ शाला से जुडा हूॅ।
गोकुलधाम गौशाला कालीकिराय ,मनावर में दान राशि वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर नई गौशाला निर्माण हेतु दी गई। एकादशी के वेद पढ़ने से ,एकादशी को अन्न नही खाने तथा इसी दिन फलाहारी खाने से अधिक ज्ञान उत्पन्न होता है, ऐसा अहसास हुआ।गौ माता के संरक्षण, गोवर्धन पूजा, प्रकृति एवं पर्यावरण के महत्व के संबंध में भी गौ माता से ही पूजन की सीख मिली। प्रकृति के हर उस तत्व जो इस धरती पर मौजूद है वह भी गो माता पर आधारित है। 33 प्रकार के देवी- देवता भी गौ माता में विद्यमान है। इन्ही प्रेरणा से नवीन सदस्य को भी ज्ञान मिला। सोनू गंगवाल, संजय जोहरी, अमित नीमा, प्रवीण सोनी नये सदस्य जुडे। गौ शाला के सदस्य जितेंद्र सोनी,लोकेश पाटीदार, अशोक हम्मड,सुनिल पाटीदार, नरेंद्र कामदार, गणेश छबाया,यतींद्र मालविया, कुमारी श्रद्धा जोहरी, श्रीमति सुमन जोहरी उपस्थित थी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है