Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

हम अपने आपको बहुत भाग्यशाली मानते है, हमे हमारे नगर की सभ्य, समझदार और जागरूक जनता का सेवा करने का अवसर मिला है. नगर के जागरूक नागरिक अच्छे कार्यों की सराहना करके हमारा हौसला अफजाई करते है, वही कमी महसूस होने पर गलती को याद भी दिलाते है. नगर की जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना हम सहित सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है, जिसे हमे अपना कार्य समझकर पूरा करना है.
इस आशय के विचार कन्नोद रोड़ स्थित फ़िल्टर के निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वहां मौजूद जलशाखा के समस्त जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों को समझते हुवे व्यक्त किए. श्री मेवाड़ा ने जल शाखा प्रभारी को दो टूक लहजे मे हिदायत देते हुए कहा कि विगत दिनों से गंदे पानी की शिकायत नागरिको द्वारा की जा रही है, आप अपने कार्य के प्रति सजगता लाये, इस प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित उस पर अमल करके समस्या का निदान करें. गंदे पानी जैसी महत्वपूर्ण समस्या के समाधान मे किसी प्रकार की कमी महसूस होती है तो वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर कमी को पूरा करें. श्री मेवाड़ा ने यह भी कहा कि आगे से इस प्रकार कि शिकायत मिलने पर सम्बंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, नागरिको को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने मे किसी भी तरह की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होंगी. निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ तेजसिंह राठौर, पार्षद रवि शर्मा, सुमित मेहता, आशुतोष शर्मा, रमेश यादव, हेमराज वर्मा, भैरुसिंह कुशवाह आदि मौजूद थे.