Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वेक्सिनेशन महा अभियान के चौथे दिवस 14 हजार 110 के विरुद्ध 14681 लोंगो का हुआ टीकाकरण

लोगो मे इतना उत्साह की दोपहर 1 बजे तक सभी सेंटरो पर लक्ष्य से अधिक हुआ वेक्सिनेशन: श्री जैन

गुना। कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं, आयो वैक्सीन लगवाएं कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना टीकाकरण के लिए वगैर पूर्व कोई रजिस्ट्रेशन वेक्सिनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की अभियान के चौथे दिवस आज 26 जून को राज्य से प्राप्त 14,110 के लक्ष्य के विरूद्ध 14,681 का टीकाकरण किया गया। 4 दिन से जिला का निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हो रहा है।
वेक्सिनेशन महाअभियान के चौथे दिवस सरस्वती शिशु विधा मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्था देखी। इस मोके पर विधा भारती संयोजक महेंद्र सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली, अरविंद गुप्ता, नोडल अधिकारी इंजी मुकेश जैन , हर्षवर्धन शर्मा सहित भाजपा जन उपस्थित रहे।
टीकाकरण प्रभारी विकास जैन ने कहा कि शहरी क्षेत्र गुना मे ऑनसाइट 18 वेक्सिनेशन सेंटरों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को 3000 लोंगो के टीकाकरण का लक्ष्य था। शनिवार को लोंगो में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला सुबह 10 बजे से ही लंम्बी लम्बी कतारे वेक्सीन सेंटरो पर देखने को मिली। जिसका परिणाम यह रहा कि सरस्वती शिशु विधा मंदिर सेंटर पर 11.30 बजे ही 150 के लक्ष्य को पार कर लिया। भीड़ अधिक होने पर अतिरिक्त 50 वेक्सीन लक्ष्य से अधिक लगाई गई। यही हाल मानस भवन, रोटरी भवन, बूढ़े बालाजी एवं नगर के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर दोपहर 12 से 1 बजे तक ही सभी सेंटरों पर प्राप्त लक्ष्य को पूरा किया गया। वैक्सिन खत्म होने की बात सुनकर नगरवासियों हुए मायूस ओर सेंटरो पर भारी भीड़ को देखते प्रशासन द्वारा पुनः वेक्सीन भेजकर लोंगो का टीकाकरण किया गया।
मानस भवन सेंटर पर जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल विन्चुकर, नगरपालिका सीएमओ तेज सिंह यादव, नोडल अधिकारी भागवत झा, डॉ सतीश सुनारिया आदि मौजूद रहे।
श्री जैन ने बताया कि मानस भवन गुना में कोवेक्सीन एवं कोविशील्ड का पहला एवं दूसरा डोज का टीका लगाया जा रहा है। जिनको कोवेक्सीन लगवाना हो वह वगैर पूर्व कोई रजिस्ट्रेशन के मानस भवन पहुँच कोरोना का सुरक्षा चक्र कोविड 19 टीका लगवा सकते है। श्री जैन ने कहा कि इस महा वैक्सिनेशन अभियान मैं पूरे गुना जिले के 18+ के सभी वर्गों का शतप्रतिशत टीकाकरन कराने का लक्ष्य है। श्री जैन ने जिले वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए हम स्वयं भी वैक्सीन लगवाएँ एवं अपने परिजन, मित्रों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर वेक्सीन का सुरक्षा चक्र पहनाकर कोरोना को हराएं।


गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट