Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

चांदामेटा नगर में एक अच्छी पहल की शुरुआत हुई है जिसमें सनातन धर्म धर्मावलंबियों को अपने पूजन के पश्चात एकत्र हुए निर्माल्य फूल , बेलपत्र एवं अन्य सामग्रियां जो पूजन के बाद विसर्जित किया जाता है। किंतु उचित जगह के अभाव में वह उसे ठीक से विसर्जित नहीं कर पाते थे। इसलिए इसलिए नगर में सोनी परिवार द्वारा स्वयं के खर्चे से एक वाहन उपलब्ध कराया गया । श्री कमल सोनी एवं श्री आयुष सोनी द्वारा स्वयं सभी के घरों में जाकर निर्माण सामग्री एकत्र की जा रही है, जिसे पवित्र तरीके से जंगल में विसर्जित कर दिया जाएगा उनके इस कार्य हेतु नगर में उनकी सर्वत्र सराहना हो रही है नगर के हरि नारायण तिवारी, राकेश पनिका,सज्जू तिवारी, राम प्रसाद साहू, प्रदीप सोनी, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रकाश बनकर, बल्लू धीमान ,शैलेंद्र विश्वकर्मा सुरेंद्र विश्वकर्मा जुगल विश्वकर्मा आदि लोगों ने इस कार्य हेतु उनकी सराहना की है इस सामाजिक कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है एवं लोगों ने सोनी परिवार का आभार जताया है।