मुकेश अम्बे रिपोर्टर




**नागलवाड़ी जिला बड़वानी*
नागलवाड़ी से शनिवार को खलघाट को निकली भव्य कावड़ यात्रा आज श्रावण के पवित्र माह के प्रथम सोमवार को भिलट धाम नागलवाड़ी पहुंची जहा जगह जगह पर कावड़ियो का पुष्प और माला के साथ स्वागत सत्कार किया गया ,
सकल हिंदू समाज नागलवाड़ी के तत्वाधान में पैदल कांवड़ यात्रा नागलवाड़ी में प्रथम वर्ष यह आयोजन किया है
जहां कावड़ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया और जय महाकाल ग्रुप नागलवाड़ी,भिलट देव सेवा समिति द्वारा भक्तो के लिए चाय और नाश्ता की व्यस्था भी की गई ,माता बहनों के द्वारा भी मां नर्मदा के जल की पूजा अर्चना की गई ,
यह यात्रा खलघाट से नर्मदा का जल भरकर रविवार प्रातः 4:00 बजे प्रारंभ हुई जो ढोल ताशे , डीजे के साथ बोल बम बोल बम के जयकारे लगाते हुए ठीकरी ,खुरुम पूरा , बरूफाटक ,जुलवानिया , ओझर होते हुए सोमवार को नागलवाड़ी ग्राम एवम शिखर धाम पहुंची
यहां श्री भिलट देव का मां नर्मदा के जल से, जलाभिषेक किया किया गया ।
इनके द्वारा भी किया गया कावड़ यात्रियों का स्वागत
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल ,सदस्य श्री दरबार डावर ,मंडल अध्यक्ष ससीकांत साहू, सेवा समिति अध्यक्ष श्री दिनेश जी यादव, बजरंग गोयल ,
मोहन परिहार,संतोष भायल,नरेद्र मालवीय,हीरालाल सोलंकी,पुनिया जी कुशवाह ,
कैलाश चौहान,कालू कानोजे,
मंडल अध्यक्ष शशिकांत साहू आदि माता बहनों ने स्वागत किया
कांवड़ यात्रा में लगभग 100 से अधिक कावड़ यात्री शामिल थे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन