किरण रांका रिपोर्टर

फोटो महिला जागृति मंच मेन की विजेता महिलाओं को पुरस्कृत करते हुए मोनिका जैन छाया नवदुनिया
आष्टा। राष्ट्रीय संत शांतिदूत की उपाधि से विभूषित आचार्य पुलक सागर महाराज के आशीर्वाद से संचालित अखिल भारतीय महिला जागृति मंच मेन शाखा आष्टा की मासिक बैठक मंच की मोनिका ऋषभ जैन के साईं कॉलोनी स्थित निवास पर संपन्न हुई ।उक्त बैठक के प्रारंभ में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्री भक्ताबंर जी का पाठ भक्ति भाव के साथ किया गया। वही धार्मिक गेम्स का आयोजन भी किया गया। सभी विजेता बहनों को मोनिका जैन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। महिला जागृति मंच में की बैठक में ड्रेस कोड भी रखा गया था ,जिसमें सावन माह को ध्यान में रखते हुए ग्रीन साड़ी व वस्त्र पहनने को कहा गया था सभी महिलाएं ग्रीन साड़ी पहन कर आई थी।
महिला जागृति मंच की होनहार मिलनसार सदस्या श्रीमती मोनिका ऋषभ जैन ने अपने निवास पर भक्ताबंर पाठ, भक्ति ,भजन ,मनोरंजक गेम्स कराएं। इस अवसर पर महिला जागृति मंच मेन शाखा अध्यक्ष श्रद्धा गंगवाल, श्वेता जैन साक्षी, रुपाली जैन, श्वेता जैन, सोनाली जैन, अभिलाषा जैन, रंजना जैन,सुधा जैन, वैशाली जैन, प्रियंका जैन आदि उपस्थित थी। अंत में सभी का आभार महिला जागृति मंच मैन की श्वेता जैन साक्षी ने व्यक्त किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है