Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पदौन्नति,पदनाम,डी.ए,ईन्कीमेंट एव पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने लहार एस.डी.एम को सौंपा ज्ञापन

म.प्र.शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देश पर कल दिनांक 29 जून को लहार एवं रौन इकाई द्वारा माननीय एस डी एम महोदय लहार एवं माननीय तहसीलदार महोदय रौन को तीन प्रमुख मांगों के लिए म. प्र. के माननीय मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री एवं माननीय मुख्यसचिव महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया. म. प्र. शिक्षक के संभागीय अध्यक्ष संतोष दीक्षित ने वताया कि शिक्षकों की प्रथम मांग के रूप में प्रदेश मे कार्यरत शिक्षक संवर्ग जिनका सेवाकाल 30 से 35 बर्ष हो गया परंतु शासन प्रशासन की विसंगति पूर्ण नीतियों के चलते उन्हें अभी तक एक भी पदौन्नति का लाभ नहीं मिला जिसके कारण वह हत्तोसाहित है उनका सम्मान रखने के लिए उन्हें पदनाम दिया जाये जैसा इसी प्रदेश मे गृह विभाग ने दिया है जिसके लिए शासन पर कोई व्ययभार नही आना है और माननीय मुख्यमंत्री जी इसे बर्ष 2017 में शिक्षकों के समक्ष एक कार्यक्रम में सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर चुके है.दूसरी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन वहाल करने को लेकर की गई है जिससे नवीन शैक्षणिक संवर्ग में व्याप्त भविष्य की चिंताओं को दूर किया जा सके.तीसरी मांग के रूप में श्री दीक्षित ने वताया कि शिक्षक संवर्ग ने कोरोना काल मे भी शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना के खिलाफ अपनी जान जोखिम मे डाल कर अपना संपूर्ण योगदान दिया है उसके वाद सामन्य स्थित वहाल होने के वाद भी उन्हें बर्ष 2020 से डी ए ईन्कीमेंट से वंचित रखा जा रहा है.ज्ञापन के माध्यम से शासन को चेतावनी भी दी गई है कि इन न्यायोचित मांगों का शीघ्र ही निराकरण नही किया गया तो 2 जौलाई21को जिला स्तर पर ज्ञापन की श्रंखला के वाद प्रांतीय स्तर पर सरकार के समक्ष जंगी प्रदर्शन किया जावेगा.ज्ञापन देने वालों मे श्री बृजेन्द्र सिंह राजावत जिला सचिव भिंड अशोक मिश्रा तेहशील अध्यक्ष लहार कैलाश प्रजापति चन्द्र प्रकाश शर्मा सुबोध सिंह मनमोहन रजक राजीव सिंह अवनीश शर्मा अम्बीष श्रीवास्तव सुरेश शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे.।

लहार से मोनू उपाध्याय की रिपोर्ट