Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर  ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में रहटगांव तहसील के ग्राम डोलरिया निवासी गोवर्धन ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि उसका बेटा अकलेश दोनों पैरों से विकलांग है तथा आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अकलेश की यदि किसी अच्छे स्कूल में पढ़ने रहने की व्यवस्था कर दी जाए तो बच्चे का भविष्य सुधर जाएगा, जिस पर उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी  एल.एन. प्रजापति को आज ही बच्चे का एडमिशन कराकर उसके छात्रावास में रहने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

कुछ ही देर में अकलेश का एडमिशन टिमरनी के उत्कृष्ट विद्यालय में करा दिया गया। साथ ही जिला संयोजक को कलेक्टर श्री गर्ग ने अकलेश को टिमरनी के छात्रावास में रहने की व्यवस्था के निर्देश भी दिये। अपनी समस्या हल होने पर गोवर्धन अपने बेटे अकलेश के साथ जनसुनवाई से खुशी-खुशी घर वापस गया।


हाथों हाथ दिलीप का मूंग उपार्जन के लिये स्लॉट बुक कराया
टिमरनी तहसील के ग्राम अहलवाड़ा निवासी किसान दिलीप ने कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि उसने मूंग की फसल बोई है। उपार्जन के लिये उसका स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने उपसंचालक कृषि एम.पी.एस. चन्द्रावत को किसान के स्लॉट बुक कराने के निर्देश दिये। कुछ ही देर में दिलीप के स्लॉट बुकिंग की कार्यवाही भी कर दी गई।
इसके अलावा गोकुल अटले निवासी सुखरास एवं अंधेरीखेड़ा की क्षमाबाई कोरकू ने अपनी आवासीय भूमि पर अतिक्रमण की समस्या कलेक्टर श्री गर्ग को बताई, जिस पर उन्होने तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। ग्राम कुसिया निवासी सुमन ने अपनी जमीन का सीमांकन कराने का अनुरोध कलेक्टर श्री गर्ग से किया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को सीमांकन कराने के निर्देश दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍