Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गांव-गांव में आयोजित किए जाएं । उन्होंने हरदा, टिमरनी और खिरकिया जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये कि वे अपने अपने क्षेत्र की पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करें और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन संचालन का प्रशिक्षण भी मतदाताओं को दिया जाए। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने अपने नगरी क्षेत्र के सभी वार्डों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍