स्थानीय किसानों की समस्या
लेकर बोले सरकार बनते ही तेवरी में खुलवाएंगे कृषि उपज मंडी*



अभिषेक नायक रिपोर्टर
*स्लीमनाबाद* आज कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवम् राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का विजयराघोगढ़ जाने से पूर्व छपरा एवम् तेवरी में कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें तेवरी में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ महिलाजिलाध्यक्ष माधुरी जैन द्वारा आयोजित भुट्टा पार्टी में भुट्टो का स्वाद लिया व किसानों की मांग पर तेवरी में कृषि उपजमंडी सरकार बनने पर खुलवाने का आश्वाशन दिया। इस दौरान ब्लॉकाध्यक्ष पं. प्रदीप त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गुमान सिंह, महिला जिलाध्यक्ष माधुरी जैन, शंकर महतो, डॉक्टर के. एल. जैन, बिजली प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आदित्य दुबे, मंडल अध्यक्ष राकेश साहू, सेक्टर अध्यक्ष रणजीत यादव, अनुराग मिश्रा, प्रशांत जैन, मुन्नी लाल बर्मन, शेखर यादव, कमलेश चक्रवर्ती, चंद्रप्रकाश मिश्रा आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*