
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद कर्रापुर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं अटल टिंकरिंग लैब का भव्य उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया सागर सांसद श्री राजबहादुर सिंह नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने,
कार्यक्रम में सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने अपने स्कूल के समय की यादों को बच्चों के साथ साझा किया और उन्होंने कहां कि सागर जिले में कान्वेंट स्कूल की जगह पर अगर सही नैतिकता का ज्ञान प्राप्त होता है तो सिर्फ सरस्वती शिशु मंदिर में इसलिए हमारे पास जो भी लोग कान्वेंट स्कूल मैं बच्चों को पढ़ाने के लिए हम लोगों से मिलने आते हैं तो हम लोग भी उनके लिए सरस्वती शिशु मंदिर में उनके लिए नामांकन करवाने की सलाह देते हैं
जिसमें नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भी मंच को संबोधित करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य द्वारा अतिरिक्त कक्ष की मांग का विधायक प्रदीप लारिया ने आश्वासन दिया
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोविंद सिंह संरक्षक, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष, एवं सभी वार्ड पार्षद और सभी स्कूल के शिक्षक एवं सभी भैया बहनें उपस्थित रही

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन