
ताजनगरी आगरा में भी यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल
रहा है. यूपी के कई शहरों में यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. हाल ये है कि यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचने लगा है. वहीं, ताजमहल के पास स्थित दशहरा घाट पानी में डूब चुका है.
आगरा में आज (मंगलवार) सुबह यमुना नदी का जलस्तर 497.30 फीट तक पहुंच गया है, जो मीडियम फ्लड लेवल से महज 2 फ़ीट नीचे है. ताजमहल के पीछे बने ताज व्यू पॉइंट पर भी यमुना नदी का पानी पहुंच गया है. इसके अलावा यमुना किनारे बनी 28 कॉलोनियों में बाढ़
का खतरा मंडरा रहा है. यमुना नदी का हाई फ्लड लेवल 508 फीट पर है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है