
‘अंधेरे कमरे में हूं.. और भी लड़कियां हैं.. रोते
हुए फोन पर घरवालों से बोली लड़की
मैं कहां हूं मुझे नहीं पता… अंधेरे कमरे में बंद हूं… और
भी लड़कियां हैं. रोती हुई एक लड़की ने जब फोन पर अपने घर वालों को इस तरह की बातें कहीं तो हड़कंप मच गया. पूरा मामला पटना सिटी का है. मेहंदीगंज थाना अंतर्गत मंसाराम अखाड़ा की रहने वाली
बीए पार्ट वन की 19 वर्षीय छात्रा को दिनदहाड़े किसी ने उठा लिया. घटना सोमवार की है. लड़की कॉलेज में एडमिशन के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी. 40 घंटे से अधीक गुजर जाने के बाद भी उसका
अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…