Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

केरल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,
जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक प्रवासी मजदूर ने नाबालिग बच्ची का उसके घर से अपहरण करने के बाद बलात्कार किया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पांच
साल की बच्ची के साथ रेप किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई.
दरअसल ये बच्ची बिहार के रहने वाले एक प्रवासी दंपति की थी जो शुक्रवार की शाम गैराज जंक्शन स्थित अपने घर से लापता हो गई थी. उसका शव बोरे में फेंका हुआ मिला था. पुलिस ने कहा कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, यौन शोषण किया गया. उसके शव को
ढकने के लिए आरोपी ने बोरियों का इस्तेमाल किया. उसका शव बाजार क्षेत्र के पीछे इलाके में एक बोरे में फेंका हुआ पाया गया. एर्नाकुलम ग्रामीण एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि हमें शाम 7.10 बजे शिकायत मिली और शुक्रवार रात 8 बजे से पहले
एफआईआर दर्ज कर ली गई. हमारी टीम ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि बच्ची मजदूर के साथ थी. कोच्चि रेंज के डीआइजी श्रीनिवास ने बताया, “आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है. हालांकि पहले उसने जांच टीम को गुमराह करने की कोशिश की थी.”