
मुजफ्फरपुर में पड़ोसी से 6 इंच जमीन विवाद को लेकर
बिहार पुलिस के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. तीन दिनों से पीड़ित परिवार स्थानीय थाना पुलिस को जमीनी विवाद की सूचना दे रहा था. इसके बावजूद पुलिस लापरवाही बरत रही थी. अब इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. बताया जा रहा है कि बीएमपी जवान दीपेंद्र कुमार सिंह पिछले 3 दिनों से लगातार पुलिस को फोन कर मामले से अवगत करा रहे थे. लेकिन पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही थी. पुलिस की इस लापरवाही के कारण उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने NH-27 को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
घटना की सूचना के बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा