Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मतदाताओं को जागरूक करने के लिये जिले का भ्रमण करेगा ‘‘प्रचार रथ’’-

जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये व्यापक तैयारियां चल रही हैं। मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, मतदान में भाग लेने, युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये प्रेरित करने हेतु स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं। इसी के तहत बुधवार को कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, हरदा एसडीएम श्री आशीष खरे तथा टिमरनी एसडीएम श्री महेश बड़ोले, जिले के स्वीप आईकॉन सुश्री नेहा मुकाती व श्री अजय पुरबिया के साथ-साथ जिले के मीडिया प्रतिनिधि तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग रथ भ्रमण करेंगे। इनका भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह प्रचार रथ जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये नागरिकों को प्रेरित करेगा।


रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े, मेस्कॉट ‘‘बंसी’’ का किया अनावरण
इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, हरदा एसडीएम श्री आशीष खरे तथा टिमरनी एसडीएम श्री महेश बड़ोले, जिले के स्वीप आईकॉन सुश्री नेहा मुकाती व श्री अजय पुरबिया ने मतदाता जागरूकता संदेशों से युक्त रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिये तैयार मेस्कॉट ‘‘बंसी’’ का अनावरण भी किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍