
लोकेशन =सागर
दिनांक 08/08/23
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर प्रधानमंत्री आगमन पर पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी द्वारा स्वयं अपने निर्देशन में लगातार जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों से होटल लॉज, ढाबा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सराय, लॉज आदि की प्रतिदिन चैकिंग करवाई जा रही है। होटल लॉज ढाबा आदि के मालिकों को पुलिस द्वारा निर्देशित किया गया है कि कोई भी संदिग्ध मुसाफिर आपके यहां आकर रुकता है इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कण्ट्रोल रूम एवं आसपास के पुलिस थाना को सूचित किया जावें। इसके साथ ही जिले में आने वाले सभी मार्गों पर चैकिंग लगवाई गई है जिसमें जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को चैक करने पर ही जिले में प्रवेश दिया जाएगा
सभी किरायेदारों को भी चैक किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को गूगल मीट पर मीटिंग लेकर सुरक्षा एवं चैकिंग से संबंधित विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, साथ ही दोनों प्रोग्राम स्थलों पर 24 घण्टे राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को समुचित पुलिस बल के साथ लगाया गया है तथा सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक स्थानों पर बीडीडीएस की चैकिंग करवाई जा रही है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है