Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कुंवर सिंह रिपोर्टर


*सड़क बनने से मेडिकल, कॉलेज, साइलो केन्द्र, जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ेंगे ग्रामीण* ।
श्योपुर- सिपाड़ क्षेत्र के ग्राम ढोटी से सलापुरा तक लगभग 14 किलोमीटर चंबल मुख्य दायिनी नहर पर चंबल नहर के बाएं सड़क पर सड़क बनाने की मांग को लेकर रविवार को सिपाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने हजारेश्वर पार्क, श्योपुर में धरना देकर तहसीलदार संजय जैन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया गया कि चंबल नहर पर ढोटी से लेकर सलापुरा, श्योपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना स्वीकृत की जाए ताकि उतनवाड़, हिरनीखेड़ा, बांढीखेड़ा,मावदा,छोटाखेड़ा, बड़ाखेड़ा, बिजरपुर, नापाखेड़ली,साकुड़ली,गुरनावदा,कालूखेड़ा, गुड्डा, आमल्दा, निमोदा, पटपड़ा, ननावद, जलालपुरा, झोपड़िया, डाबरसा, पानड़ी, गांवड़ी, अढवाड़, सुंडी, खेड़ली, माखना खेड़ली, प्रेमसर, गांधीनगर, चकआसन, खिरनी, आसीदा, बिलवाड़ा, पिथनाखेड़ली, पच्चीपुरा, रिंगनी, किलोरच, कंवरसली, बमूली, गोहेड़ा, जारेला, मातासुला, तिलीपुर, नागरगांवड़ा, नगदी, नागदा, हासापुर,ईच्छापुरा, विट्ठलपुर, किरपुरा, दलारना, रामनगर, आदि गांव में आवागमन की दृष्टि से लाभ मिल सके । उक्त सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा सुलभ होगी जिससे इस इस सड़क के अंतर्गत आने वाले साइलो केंद्र, मेडिकल कॉलेज एवं जिला मुख्यालय श्योपुर पर पर जाने में किसानों व आम जनता को सुविधा होगी । सड़क निर्माण स्वीकृति शीघ्र प्रदान करके सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाए अन्यथा की स्थिति में क्षेत्रवासी क्रमिक रूप से भूखहड़ताल, चक्काजाम, धरना – प्रदर्शन आदि करेगा जिसका समस्त उत्तरदायित्व शासन प्रशासन होंगा । इस अवसर पर राधेश्याम मीणा मुण्डला, रामेश्वर आसीदा, हरिसिंह जारेला, राममुकेश सरपंच, छोटेलाल सेमरिया, विनोद अडवाड़, सुरेंद्र हलगांवड़ा, रामअवतार गोहेड़ा, रामभरत कंवरसली, रामअवतार डेनी, महावीर कंवरसली,सुरेश गावड़ी, रघुवीर सरपंच, रामअवतार प्रेमसर, रामबलवान धानोद, सत्यनारायण नागदा, लक्ष्मण प्रेमसर सहित क्षेत्र के सेंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
*रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर*