


राहुल राठोड़ रिपोर्टर
राजोद-हिंदू धर्म उत्सव समिति द्वारा रणछोड़राय मंदिर राजोद से जल भरकर विशाल कावड़ यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई जो राजोद से कोटेश्वर धाम पहुंची इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सम्मिलित हुए रणछोड़राय मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई इस यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया । नगर बोल बम बम के जय कारों से गुंजा भोले की भक्ति मय यात्रा राजोद, साजोद ,हनुमंत्या, रूणी होते हुए कोटेश्वर धाम पहुंची जहां पर सभी ने कोटेश्वर के पवित्र कुंड में स्नान कर भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चन कर जल अभिषेक किया छोटे-छोटे बच्चों ने भी यात्रा के साथ ही कोटेश्वर धाम पहुंच कर कुंड में स्नान कर आनंद लिया।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ