




लोकेशन -अमानगंज
रिपोटर- प्रदीप अवस्थी
दिनांक – 27/08/2023
आज दिनांक 27/08/2023 को नगर परिषद अमानगंज के द्वारा लाडली बहनों को नगर परिषद अमानगंज सभागार में बुलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने आज पूरे मध्य प्रदेश की बहनों को सावन के पवित्र त्यौहार को अपनी प्यारी बहनों को संबोधित किया और बहनों के लिए घोषणाएं भी की उन्होंने सावन के माह में रक्षाबंधन भाई बहन का पवित्र त्यौहार है उसके लिए लाडली बहना के खाते में ढाई सौ रुपए क्लिक के माध्यम से सभी बहनों के खातों में डालें उन्होंने आज घोषणा की कि हमारे मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को 450 रुपए में अब गैस सिलेंडर मिलेगा और अगले माह से लाडली बहना को 1250 रुपए मिलेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं को सुनकर लाडली बहने बहुत खुश हुई , और लाडली बहनों को अमानगंज नगर परिषद् में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत चतुर्वेदी ने लाडली बहनों को संबोधित किया ,
आज के कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल लखेरा, नगर परिषद अमानगंज प्रतिनिधि शारदा सरिका खटीक, ललित तिवारी, आनंद सिंह राजपूत, राजदीप गोस्वामी, अरविंद चौधरी, समस्त माताएं बहने नगर परिषद अमानगंज के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है