Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*आरोपी गिरफतार*****

किरण रांका रिपोर्टर



पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के द्वारा इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जावे सघन चेकिंग की जावे विश्वसनीय मुखबिर तंत्र तैयार किया जाकर अवैध शस्त्र रखने वालों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की जावे। इसी तारतम्य मे थाना आष्टा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पिस्टल रखने वाले आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.8.23 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम रोहित कुशवाह है जो काले तलाब पर रहता है, उसके पास अवैध पिस्टल और राउण्उ है । उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए आष्टा पुलिस द्वारा टीम बनाकर आरोपी की धरपकड की व आरोपी की निशादेही से आरोपी से एक देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा राउण्ड जप्त किये गए व आरोपी रोहित पिता शंकरलाल कुशवाह उम्र 21 साल निवासी काला तलाब के पास आष्टा को गिरफतार किया गया व आरोपी के विरूद्ध थाना आष्टा पर अपराध क्रमांक 501/23 धारा 25, 27 आयुध अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया है। आरोपी के द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि वह यह पिस्टल एवं राउण्ड इंदौर के मांगलियंा क्षेत्र से लेकर आया था। आरोपी ने पूछताछ मे यह भी बताया कि वह दो बार थाना पार्वती क्षेत्र मे चोरी के अपराध मे भी पुलिस द्वारा पकडा जा चुका है । तथा यह पिस्टल भी वह कोई वारदात करने की नियत से ही लेकर आया था । प्रकरण मे जप्तशुदा पिस्टल का परीक्षण जिला सीहोर की रक्षित पुलिस लाईन स्थित आम्र्स शाखा से कराया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आरोपी को पूछताछ उपरांत आज दिनांक 27.8.23 को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया जावेगा।
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड –
1 अपराध क्रमांक 58/2020 धारा 457, 380 भादवि
2 अपराध क्रमांक 64/2020 धारा 457, 380 भादवि
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक थाना प्रभारी आष्टा श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक सी0एल0 रैकवार, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक शिवराज, आरक्षक शेलेन्द्र, आरक्षक चेतन सैनिक कमल की सराहनीय भूमिका रही जिन्हे वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।