बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया में कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना स्वागत गीत से हुआ। तत्पश्चात श्री राजेंद्र दुबे ने सनातन संस्कृति ज्ञान मंच के उद्देश्य को बताते हुए अपनी बात रखी।
कार्यक्रम के संयोजक श्री मन्यू प्रसाद सोनी ने अपने अनोखे अंदाज में प्रभावी मंच संचालन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
वक्ताओं में श्री ईश्वर सिंह बैंस, जगदीश चौरसिया, डॉक्टर मधु बत्रा, योगेश तिवारी, अलकेश जैन ने विश्व में श्रेष्ठ भारतीय संस्कृति पर अपने ओजस्वी और सारगर्भित विचार दिए। युवा लेखक एवम कवि मयंक दुबे ने स्वरचित कविता से सबके दिलों पर प्रभाव छोड़ा।
सम्मान के रूप में सनातन संस्कृति ज्ञान मंच द्वारा राम दरबार और बागेश्वर धाम की अद्भुत तस्वीर दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश चंद्र सोनी कार्मिक प्रबंधक जी. एम. ऑफिस पेंच क्षेत्र, लायंस क्लब अध्यक्ष श्री भीम मुंगिया, सचिव श्री अलकेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री हरीश पटेल, लायन आलोक जैन, लायन प्रदीप कुमार सोनी, लायन अनिल सदाफल, डॉक्टर मधु बत्रा, रामकृपाल वर्मा, सुभाष सहगल, मनोज रोबरा, क्रांतिचक्र के संपादक श्री जगदीश चौरसिया अपना सहयोग दिया।
संयोजक श्री मन्यू प्रसाद सोनी ने श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता गोपनीय कहानी तथा धर्म की सारगर्भित बातें बताई जिसकी सराहना लोगो द्वारा की गई शिवमंदिर ट्रस्ट परासिया के सचिव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविंद राय ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की ओर आगे सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर भजन गायक श्री राजेंद्र विश्वकर्मा, निधि डेहरिया, रजत राय ने अपनी मधुर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
कार्यक्रम ने गोविंद चौबे, समीर चटर्जी, गुरु प्रसाद द्विवेदी
राधाकृष्ण महिला मंडल की सभी महिलाएं, शिव मंदिर के पुजारीगण, कर्मचारी गण और सनातन संस्कृति ज्ञान मंच के श्री ईश्वर सिंह बैंस, नरेंद्र दुबे, राजेंद्र दुबे, दिनेश दुबे, बालकृष्ण रसेला, विनय चौरसिया, भोजराज डेहरिया, हरीश मिश्रा, मयंक दुबे, पंकज अहिरवार, मार्कण्डेय सूर्यवंशी, मोहन तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा, दिनेश तंतुवाय, नरेश राठौर, मंसाराम यादव, हिमांशु मदान, यमुना भार्गव, पंडित आशीष शर्मा, पंडित विपिन चौबे, समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण