Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शिशिर दुबे रिपोर्टर


पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के आदेशानुसार विधान सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुये अपराधों की रोकथाम हेतु अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।
जिस में वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2 से 3 टीमें बनाई गई।
टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान मारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, आदि प्रकरणों में फरार चल रहे 118 गैर म्यादी एवं 154 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया तथा 193 जमानती वारंट तामील किए गए।
वहीं अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 49 आरोपियों को गिरफ्तार कर 314 लीटर कच्ची एव 318 पाव देशी/विदेशी शराब कीमती 70 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त कार सहित पकड़ा गया है।
इसी प्रकार 16 बदमाशों को चाकू, बका एवं तलवार के साथ पकड़ा जाकर सभी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा की गयी कार्यवाही की हर घंटे स्वयं मॉनीटरिंग की जा रही थी।
कॉम्बिंग गस्त में वारंटियों एवं मामले में तथा ईनामी उद्घोषित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात में 87 टीमें लगी थी। 14 राजपत्रित अधिकारी, 36 थाना प्रभारी सहित लगभग 600 का बल लगा था।
*जबलपुर से सिटी रिपोर्टर शिशिर दुबे की रिपोर्ट*