Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शिशिर दुबे रिपोर्टर



पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्ग दर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा स्वराज माजदा वाहन मे अवैध रूप से परिवहन कर लायी जा रही 600 पेटी देशी शराब कीमती 25 लाख रूपये की जप्त की गई है।
थाना प्रभारी अधारताल श्री विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दिनांक 11-9-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चार पहिया वाहन में अवैध रूप से शराब की पेटियां लोड कर अधारताल की ओर लायी जा रही हैं सूचना पर करोंदानाला चौराहे पर घेराबंदी करते हुये मुखबिर के बताये अनुसार अधारताल की ओर रहे स्वराज माजदा रोका तो वाहन चालक वाहन को छोड़कर भाग गया, उक्त वाहन की तलाशीे लेने पर वाहन में 600 पेटियों में 30 हजार पाव देशी शराब रखीं मिली ट्रक के सामने वाहन का ट्रांसपोर्ट पास मिला जिसमें रूट मार्ग सिहोरा से दर्शनी, पौड़ी, रेनुझा, मझौली जाना था परन्तु वाहन ट्रांसपोर्ट मार्ग परिवर्तित कर सिहोरा से अधारताल अवैध रूप से विक्रय करने के उद्देश्य से लाया जा रहा था मौके से 600 पेटी देशी शराब कीमत 25 लाख रूपये की स्वराज माजदा सहित जप्त करते हुए आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए फरार चालक की सरगर्मी में से तलाश जारी है।
*उल्लेखनीय भूमिका:-* अवैध शराब जप्त करने में उप आर.एस. उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह थापा, आरक्षक राजेश केवट, महेश कहार, इंद्रजीत यादव, मुनीष जाट, एवं मनीषा पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
*जबलपुर से सिटी रिपोर्टर शिशिर दुबे की रिपोर्ट*