




महेंद्र चौहान रिपोर्टर
नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण जी सुराणा, पेटलावद विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी निर्मला भूरिया, जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी, अनुसूचित जनजाति जिला महामंत्री वालसिंह मसानिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक रखी। खंडवा से 6 सितंबर से चली आ रही जन आशीर्वाद यात्रा 15 सितंबर को झाबुआ पहुंचेगी। जिसको लेकर आज पारामंडल में बैठक रखी गई। जन आशीर्वाद यात्रा 16 सितंबर को थांदला पहुंचेगी, लगभग यात्रा का उद्देश्य विधानसभा चुनाव भी कहा जा सकता है, जिससे कि भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों के लिए वोट इकट्ठा कर सके। अधिक से अधिक मतों से अपने प्रताक्षी को जिताया जा सके।आज पारामंडल में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की बैठक में वरिष्ठ नेता छीतू सिंह जी मेड़ा, ओंकार सिंह जी डामोर,राजेश जी पारगी, फैयाज जी पठान,सुनील जी निनामा,राकेश जी कटारा, रोमिराज जी सेन,अर्जुन जी बबेरिया,किरण बेन,पारा क्षेत्र के सरपंच गणों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।