Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



विकासखंड परासिया में शासकीय पंचवेली महाविद्यालय परासिया में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां की मासिक समीक्षा बैठक ली गई । जन अभियान परिषद द्वारा गठित प्रस्फुटन समिति अपने-अपने ग्राम में समाज सेवा व विकास कार्य कर रही है । उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा व किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया । जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक संजीव भावरकर ने समिति के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण करने एवं नशा मुक्ति हेतु कार्य करने हेतु बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है इससे हमें एवं ग्राम के छोटे-छोटे बच्चों को दूर रखना आवश्यक है। नशा मुक्त ग्राम बनाने हेतु कहा एवं शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु निर्देश दिए । मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु बताया गया। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली बीमारियों से बचने के बारे में बताया । स्वच्छता अभियान चलाने हेतु प्रेरित किया गया । बड़कुही डब्लू सी एल अस्पताल के डॉ सेदूलू ने कहा कि व्यक्तित्व विकास व बच्चों को संस्कार की शिक्षा ग्रामीण क्षेत्र में दी जानी आवश्यक है । पंचायत के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में मेंटर अजीत मिश्रा ने बताया कि कैसे पंचायत के कार्यों के निगरानी की जाए मेंटर शंकर राम प्रजापति ने नशा मुक्त ग्राम बनाने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर नवांकुर के योगेंद्र तेकाम, अबरार खान, मेंटर नमिता सिंह, मनीष केतवास, अजीत मिश्रा, शंकर राम प्रजापति एवं प्रस्फुटन समितियां के सभी सदस्य उपस्थित हुए।