लोकेशन – झांसी
रिपोर्टर – रमाकांत शांडिल्य
दिनांक – 12/09/2023





उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन लगातार नकल पर नकेल कसने का प्रयास कर रही है। वही कुछ विद्यालय ऐसे है जो बच्चो को पढ़ाई का पाठ पढ़ाने की जगह नकल कराकर पास कराने का दावा करते है। कुछ ऐसा ही वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां कॉलेज के कर्मचारी और बच्चो के बीच बहस चल रही है। जिसमे बच्चे कॉलेज में हो रही नकल का विरोध कर रहे है। वही कॉलेज के शिक्षक बच्चो को नकल करने का पाठ पढ़ाते हुए नजर आ रहे है।
बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रानीपुर का है। जहां पर संत शिरोमणि महाविद्यालय में चल रहे सेमेस्टर में खुलकर नकल कराने का खेल खेला जा रहा है। जिसका विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा जमकर विरोध किया गया। वही विद्यालय में तैनात शिक्षको द्वारा बच्चो का समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
आपको बता दे शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के कई महाविद्यालय संचालित है। जो विद्यालय में छात्रों का नामांकन बढ़ाने के लिए नकल कराने का ठेका लेते है। और बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते है। और अगर यह नकल नहीं कराएंगे तो ऐसे विद्यालय में जल्द ही ताला लग जायेगा।
अब सवाल यह है की आखिर जिला प्रशासन कब ऐसे नकल कराने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही करेगा। जो बच्चो के भविष्य को अंधकार में डालने का काम कर रहे है।
बाइट – मदन मोहन गुप्ता तहसीलदार

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।