



शकील खान रिपोर्टर
मनावर , ग्राम बड़दा, गोपालपुरा जहूर, पेरखड, आदि डूब प्रभावित गांवों में जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, एनवीडीए अधिकारी सहित जिला एवं अनुविभागीय अधिकारीयों ने प्रभावित इलाके का दौरा किया जिनके साथ गणेश जर्मन जिला पंचायत सदस्य ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं बाढ़ प्रभावितों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। एवं उनके आवास भोजन एवं अन्य जरूरी व्यवस्था के लिए चर्चा की।
इस साल सरदार सरोवर का बैक वॉटर खतरे के निशाने से काफी ऊपर था , जिससे जो लोग डूब प्रभावित के लिस्ट में नही थे, उनके घर भी इस साल पानी में डूब गए, जिस पर श्री गणेश जर्मन जी द्वारा अधिकारियों से प्रभावितों को उचित मुआवजा दिए जाने हेतु निवेदन किया गया।
तथा जिन लोगों के घर गृहस्थी का सामान, अनाज एवं फसल खराब हुई, उनको भी उचित मुआवजे लिए अधिकारियों से निवेदन किया गया। गणेश जर्मन जिला पंचायत सदस्य के द्वारा लगातार प्रभावितों के हक के लिए आवाज उठाई जा रही है और लगातार अपने कार्यकर्ता और अधिकारियों के साथ डूब प्रभावित इलाकों का दौरा कर उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*