

उन्नाव में पिता की पेंशन पर भाई-बहन की भिड़ंत का
मामला सामने आया है. दोनों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. बहन ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. साथ ही मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है. बताया जाता है कि बहन पूजा देवी की भाई से घरेलू विवाद और पिता के पेंशन मामले में आए दिन कहासुनी होती थी. भाई ने पेंशन देने से इंकार कर दिया. दोनों में जमकर मारपीट हो गई. पूजा ने बताया कि मारपीट में गंभीर चोट आई है. उसने मामले की शिकायत पुलिस से
की.

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?