


सह संपादक पंडित नंदन शर्मा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्रो और सीएचसी गंधवानी मे सास बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे हितग्राही महिलाओ और उनकी सास को बीएमओ डॉ बलबीरसिंह मंडलोई के द्वारा परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे मे विस्तृत बताया गया और परिवार नियोजन के फायदे बताये गये, तथा बताया गया की बच्चों मे अंतर न होने के कारण कुपोषण जैसी समस्याएं जन्म ले रही है। साथ ही नव दम्पतियों को नई पहल किट का वितरण किया गया। इसके अलावा गंधवानी नगर मे मच्छरों की समस्या से निजात पाने के लिए धुंआ भी कराया गया। इस अवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे बीईई चेतन माधवलाल गोयल, बीपीएम विकास पाटीदार, बीसीएम रूपसिंह पटेल, एमआई अशोक पंवार , एलएचवी अनिता सक्सेना आदि उपस्थित रहे। साथ ही साथ उप स्वास्थ्य केन्द्रो मे भी सास बहु सम्मेलन मनाया गया।

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?