जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा


गंधवानी डुब प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम का भ्रमण विकासखंड गंधवनी अंतर्गत डुब प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग गंधवानी की टीम स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु डुब प्रभावित ग्राम खोजांकुआ के खाड़ापुरा, रेहड़दा और कुंडी मे घर-घर गयी एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी एकत्रित की। कोई भी बीमार व्यक्ति नहीं मिला परन्तु लोगो को बीएमओ डॉ बलबीरसिंह मंडलोई के द्वारा जल भराव के कारण होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताये तथा इसके अलावा संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय भी टीम द्वारा आम जनता को बताये एवं पानी उबालकर पानी पिने की समझाईश दी। इसके लवा पानी शुद्ध करने के लिए क्लोरीन गोली का वितरण करवाया जा रहा है तथा ब्लीचिंग पाउडर कुआं आदि में डलवाया जा रहा है, नालियों पोखरों में मच्छरों को नष्ट करने के लिए टीमोंपास का ट्रीटमेंट भी किया जा रहा है तथा क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है। टीम में बीएमओ के अतिरिक्त बीईई चेतन माधवलाल गोयल, बीपीएम विकास पाटीदार, रणछोड़ डावर एवं सीएचओ सूर्यजीत शर्मा शामिल थे। साथ ही बीएमओ बलबीरसिंह मंडलोई के द्वारा समस्त फील्ड कर्मचारियो को निर्देश दिये की कही पर भी यदि जल भराव हुआ है तो वहां के लोगो का स्वास्थ्य परिक्षण करे और स्वास्थ्य हित मे सभी गतिविधियां करे तथा ब्लॉक पर सूचना दे। गंधवानी से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खबर

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ