Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुजीत बाजपेई रिपोर्टर


………………………………………..
लुकेशन……..…उमरियापान

ढीमरखेड़ा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंगेली और इटमा के ट्रांसफॉर्मर काफी दिनों से खराब थे जिसको लेकर ग्रामीणों ने लगातार विद्युत मंड़ल से शिकायत की जा रही थी लेकिन अधिकारियों द्वारा लगातार उदासीन रवैया अपनाया जा रहा था।जिसके उपरांत समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विराट पांडेय एवम विधायक प्रतिनिधि कुलदीप तिवारी और सचिव सुजीत बाजपेई ने कनिष्ठ अभियंता श्री उइके जी से बात की उन्होंने 2 दिन बदलवाने का आस्वासन दिया परंतु 2 दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नही हुई।ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और शिकायत विधायक श्री बसंत सिंह से की ।जिस पर विधायक नाराज होते हुए तुरंत अधिकारी से बात करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए और तत्काल ग्रामीणों को ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया ।जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर फैल गयी सभी मे विधायक जी का धन्यवाद दिया और अँधेरीबाग चौराहे में खड़े होकर कांग्रेस के झंडे के साथ बसंत सिंह के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाये।
अधिकारियो द्वारा गुमराह किया गया कि ग्रामीणों का बिल बकाया है जबकि एक तरफ मुख्यमंत्री बिल माफ की बात करते है दूसरी तरफ महज कुछ लोगो के बिल बाकी होने का खामियाजा पूरे ग्राम को पहुंचाया जा रहा है।जिससे पूरे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। विद्युत मंडल में आज कांग्रेस प्रवक्ता विराट पांडेय विधायक प्रतिनिधि कुलदीप तिवारी जिला सचिव सुजीत बाजपेई स्वतंत्र चौरसिया शिवभक्त पटेल दयाराम कुम्हार संतोष पटेल अजय पटेल कोदू पटेल दिनेश चक्रवर्ती राजाराम पटेल बबली पटेल और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे
उमरियापान……………सुजीत बाजपेई की रिपोर्ट