
बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में BSP के
दानिश अली को लेकर विवादित टिप्पणी की है. बिधूड़ी ने धर्म के आधार पर अली को अपशब्द कहे. इस पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी को खरी-खरी सुनाई है. मुफ्ती ने कहा, “आपने नया संसद भवन बनाया, उसके साथ आपको फिनाइल भी खरीद कर ले जानी चाहिए थी. जो दरिंदे ऐसी जुबान का इस्तेमाल करते हैं, उनका दिमाग और मुंह धो देते, जिससे बात करने से पहले उनकी जुबान साफ हो जाती. बीजेपी को नए संसद भवन में अपने लोगों के लिए फिनाइल का भी इंतजाम करना चाहिए.”

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?