
नगर में श्राद्ध पक्ष में गौ सेवा कर स्वर्गीय राजकुमार अग्रवाल जी की श्रद्ध तिथि मनाई गई
प्राचीन मां पार्वती धाम गौशाला में वरिष्ठ समाजसेवी मां पार्वती धाम गौशाला के संस्थापक स्वर्गीय श्री राजकुमार अग्रवाल जी की श्राद्ध पक्ष की तिथि पर गौ माता की पूजन अर्चना की एवं गौ माताओ को सुदाना पशु आहार हरा चारा अपने शुभ हाथों से परिवारजनों ने खिलाकर बनाई श्रद्धाभाव के साथ नमन आंखों से अग्रवाल परिवार ने स्वर्गीय अग्रवाल जी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने स्वर्गीय राजकुमार अग्रवाल जी को याद करते हुए कहा मां पार्वती धाम गौशाला की स्थापना अग्रवाल जी ने की थी वह गौ माता के प्रति हमेशा अग्रणी रह के कार्य करते थे गौ माता के प्रति चिंतित रहते थे गौ माता से अति प्रेम करते थे उन्हीं के आशीर्वाद से यह गौशाला सभी के सहयोग से संचालित हो रही है हम सब ऐसी पुण्य आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है इस अवसर पर उनके भाई नरेंद्र अग्रवाल श्रीमती अर्चना अग्रवाल पुत्री पलक अग्रवाल पत्नी रानी अग्रवाल शानू अग्रवाल शैली अग्रवाल शिखा अग्रवाल बहन गीता अग्रवाल भांजा ललित अग्रवाल उपस्थित रहे एवं मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को दो बोरी सुदाना पशु आहार 2640/ रुपए की कीमत की एवं अग्रवाल परिवार की ओर से नगद राशि मां पार्वती धाम गौशाला समिति को प्रदान की गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह पूर्व पार्षद ने मृत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अग्रवाल परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है