Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी


आज दिनांक 14/10/2023 को डॉ आर के शिंदे (जिला कुष्ठ अधिकारी) एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलबीरसिंह मंडलोई की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोज अभियान (LCDC) का प्रशिक्षण सभी आरबीएसके एएमओ, सीएचओ, आशा पर्यवेक्षक और आशा कार्यकर्ता तथा उनके पति या बेटों को आदिवासी धर्मशाला मे दिया गया। प्रशिक्षण मे डॉ शिंदे ने बताया कि प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य की स्क्रीनिंग करना है जिससे जो भी संभावित एवं कुष्ठ से ग्रसित मरीज है सभी एक साथ चिन्हित किये जा सके जिससे मरीज को बाद मे विकृति होने की संभावना नही हो। प्रत्येक दल जिसमे आशा कार्यकर्ता एवं पुरुष कार्यकर्ता रहेंगे वह प्रत्येक परिवार की 2 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी महिला पुरुष एवं बच्चों की चमडी की जांच करेंगे महिलाओं की जांच आशा कार्यकर्ता करेगी एवं पुरुषों की जांच टीम में पुरुष कार्यकर्ता करेंगे । शरीर पर किसी प्रकार का दाग धब्बा जिसमें सुन्नपन हो ,पसीना न आता हो ऐसे व्यक्ति की पहचान करके प्रतिदिन दल द्वारा सुपरवाइजर जिसमे एमपीएस, सीएचओ, आशा पर्यवेक्षक रहेंगे उनको रिपोर्ट किया जायेगा इसके पश्चात एनएमए के द्वारा जाँच करने के पश्चात मरीज का उपचार प्रारम्भ किया जायेगा। यह अभियान 16 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगा जिसमें 12 कार्य दिवसों में कार्य पूरा किया जाएगा । बैठक मे ब्लॉक स्तर से बीईई चेतन माधवलाल गोयल, आरबीएसके एएमओ डॉ पंकज निगम, डॉ संदीप आर्य, डॉ रीना चौहान, बीसीएम रूपसिंह पटेल, एमआई अशोक पंवार एनएमए भारत मुवेल और समस्त सुपरवाइजर उपस्थित रहे। संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी के साथ धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खबर