
ग्वालियर में पति ने पत्नी को किसी और के
साथ पकड़ा तो पत्नी ने करेंट लगाकर अपने 4
साल के बेटे के सामने कर दी पति की हत्या…
घटना पनिहार थाना क्षेत्र स्थित घिरोल गांव की है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी, वो भी अपने 4 साल के मासूम बेटे के सामने । दरअसल, जब पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया तो पत्नी और प्रेमी ने पहले पति के हाथ-पैर बांध
दिए, फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बिजली के झटके दिए और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और यह पूरी घटना उसके 4 वर्षीय बेटें ने देख लिया और अपने दादाजी को सारी बात बताई, जिससे सारी सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह `पति को रोजाना खाने में नींद की गोली मिलाकर खिलाती थी, लेकिन उस रात उसकी नींद खुल गई और प्रेमी के साथ उसे उसने पकड़ लिया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है