किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित बहुप्रतिक्षित कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद विधानसभा आष्टा के कांग्रेस कार्यकर्तांओ में हर्ष की लहर दौड गई हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व मंत्री पूर्व सांसद वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्तांओ की भावना अनुरूप तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कराये गए गोपनीय सर्वे के आधार पर आष्टा विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान को घोषित किया गया हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सभी अखिल
भारतीय एवं प्रादेशिक नेताओं के इस जनहितेषी निर्णय की सुबह जानकारी मिलने के बाद ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कैलाश परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा के कार्यकारी अध्यक्षद्वय राजेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेन्द्र कुशवाह, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह भाटी, पूर्व पार्षदद्वय बाबूलाल मालवीय, सुभाष नामदेव, कांग्रेस नेता सुनिल प्रगति, शुभम शर्मा, अर्जुन सिंह अजय, लाल सिंह गुणवान, मोहन सिंह भाटी, बंशीलाल बाम्बे, राहुल मालवीय भवंरासा, रमेश विश्वकर्मा ने घोषित प्रत्याशी कमल सिंह चौहान के निवास पर पहुॅचकर बधाई दी तथा कांग्रेस नेतृत्व का आभार माना।
More Stories
नपा ने प्रारंभ किया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कर्मचारियों को सौंपे झंडे
ग्राम पंचायत गोलकोट में ₹10400 की बूंदी का घोटाला: ग्राम पंचायत गोलकोट में बड़ा खेल
खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत बिशनपुरा में घोटाला 24,000 रुपये का खेल कचरा हटाने का दिखावा, पैसा निकाला, काम कुछ नहीं अब जांच हो, कार्रवाई हो, जवाबदेही तय हो