राहुल राठोड़ रिपोर्टर




सरदारपुर – राजोद शारदीय नवरात्रि उत्सव आज से प्रारंभ हो चुका है। दुर्गा माता की आराधना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर आगामी 9 दिनों तक नगर सहित श्रेत्र के ग्रामीणंचलो में रहेंगी आस्था की धुम मां शक्ति की उपासना में लीन रहेंगे श्रद्धालु मां कालिका माता मंदिर कालिमगरी,नगर के गरबा पांडालों तथा घरों पर विषेश धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे। जिसमें माता के भक्तों द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम के माता पुजन -अर्चन और आरती की जाएगी।
*घटस्थापना के बाद गूंजेगी डांडिया की खनक*
नगर में नवरात्र पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है।आज घटस्थापना के साथ रात्रि में डांडियों की खनक के साथ गरबे शुरू होंगे गरबा पांडालों की झिलमिल रोशनी से सजाया गये है। नगर के चामुंडा माता मंदिर, मां विश्वेश्वरी माता मंदिर रानीखेडी,जय मां दुर्गा शक्ति समिति बस स्टैंड, नवदुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार, सहित अन्य मौहल्लों में भी रंगारंग गरबे आयोजित होंगे। मां कालिका माता मंदिर कालिमगरी ,भवानी माता मंदिर, खोडियार माता मंदिर, आदि मंदिरो को भी सजाया गया।


More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा