श्रीराम कुशवाहा रिपोर्टर 
हरदा 21 अक्टूबर 2023, विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए हरदा जिले में कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में विशाल मानव श्रृंखला आयोजित कर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी और अन्य नागरिकगण शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोडा के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति भी मौजूद थे। कलेक्टर गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को
आगामी 17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।