Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर -विधानसभा क्षेत्र 196 सरदारपुर में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शक्ति से पालन हो सके। इस मंशा को लेकर प्रियंक मिश्रा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर धार द्वारा टिमायची , नरसिंह देवला, लाबरिया, राजोद ग्राम पंचायतो के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित विधानसभा क्षेत्र 196 सरदारपुर ने बताया कि प्रियंक मिश्रा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर धार ने सभी मतदान केंद्रों की अच्छी व्यवस्थाओं को देखते हुए खुशी जाहिर की एवं जिन मतदान केंद्रों में अभी भी व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं है उन मतदान केंद्रों पर आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा यह कहा कि मतदान दल जब इन केंद्रों पर आएंगे तो उन्हें किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े सारी व्यवस्थाएं आवश्यकता अनुसार पूर्ण की जाए । इस अवसर पर sst झकनवादा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि लगातार चौकन्ने रहकर अपने कार्य को करें कहीं कोई लापरवाही ना हो इस बात का ख्याल रखा जाए। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 196 के रिटर्निंग ऑफिसर राहुल चौहान भ्रमण के दौरान साथ रहे। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश सेक्टर अधिकारियों को दिए।
साथ ही पलायन करने वाले सभी मतदाताओं को कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें ऐसी सभी मतदाताओं से अपील की गई।मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान के तहत निरंतर और तेजी से यहां चलाया जाए ताकि सभी मतदाता मताधिकार का प्रयोग अवश्य कर सके। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक धार , एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल सरदारपुर एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मुकेश बामनिया विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के सभी अधिकारी भ्रमण में साथ रहे। इस दौरान राजोद बस स्टैंड कन्या हाई स्कूल मतदान केन्द्र पर जनपद पंचायत सरदारपुर सीईओ प्रभात कुमार द्विवेदी,टिआई हिरू सिंह रावत, एएसआई कैलाश चौहान,पंचायत सचिव तुलसीदास बैरागी, सहायक सचिव प्रकाश परमार, बीएलओ रमेश प्रजापत आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।