Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर -राजोद विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां धीरे धीरे तेज होती जा रही है। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मौजूदा विधायक प्रताप ग्रेवाल का तूफानी जनसम्पर्क जारी है,वही दूसरी और चुनावी कार्यालय खोल के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम संगठन द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में राजोद में रविवार देर शाम को प्रताप ग्रेवाल के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहरलाल रजक,कचनारिया के पूर्व सरपंच पन्ना लाल डामर,सेवानीवर्त एसडीओपी शिवाजी निनामा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर,के हाथों सम्पन्न हुआ। इस मौके कार्यकताओ ने आतिशबाजी कर प्रताप ग्रेवाल के समर्थन में नारे बाजी की। कार्यालय का उद्धाटन फीता काट कर किया,बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई। सेकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में जिला कांग्रेस के महासचिव सुरेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सभी एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदान कांग्रेस के पक्ष में कराए,तथा कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव दूर कर एक दूसरे को सहयोग करे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर लाल रजक ने कांग्रेस प्रत्यासी के समर्थन में बोलते हुए कहा कि आलाकमान के फैसले को हम अपना समर्थन देकर क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताये। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि ये अवसर हमारे लिए महत्वपूर्ण है,हमारा प्रत्यासी जितने अधिक मतों से चुनाव जीतेगा तो निश्चय ही प्रदेश में बनने वाली कांग्रेस की सरकार में ग्रेवाल जी को मंत्री पद मिलेग। इस अवसर पर मंडलम अध्य्क्ष बद्री धाकड़,सेवादल कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष भारत वीर ने भी सम्बोधित किया। उद्घघाटन के अवसर पर,राजोद,साजोद,हनुमंतिया,नंदलाई, रावल पाड़ा, रामखेड़ा,बिर पाड़ा, रुणि,रूपापाड़ा,मोयाखेड़ा काचरोटिया,बसलाई,गुंदीखेड़ा, ठाकुर,सन्दला सलवा,राजघटा,वाकिया पाड़ा, कचनारिया,नेपावली,झिंझोटा,
आदि स्थानों से सेकड़ो कार्यकर्ता सहित,प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष,राजेन्द्र दैय्या,जिला कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य मांगीलाल गाजी,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण मेहता,सेवादल जिला महासचिव यसवंत मांडले, भेरूलाल सगीतरा, नंदू
बहादुर,देवीलाल मुकाती,शक्ति लाल ठन्ना, राजाराम मदारिया, ईश्वर लाल नायमा,विनोद मदारिया,मनोज मदारिया,नंदराम लाफ़ीवाला,पीरूलाल मकवाना,कैलाश कटारा,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।