Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



प्रितेश घोड़ावत रिपोर्टर

दिनांक 22/11/2023 को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित शा. PG कॉलेज ग्राउंड झाबुआ में किया गया था।
जिसमें कल्याणपुरा स्कुल के बालक बलिका ने खेल मे हिस्सा लिया जिसमे कम आयु वर्ग के 14 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे शासकीय सी.एम. राइस मॉडल उमावि. कल्याणपुरा ने शानदार प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग में अंडर-19
01) पंकज डामोर :– 400 मी. व लंबी–कूद प्रथम
02) जगदीश मेड़ :–800 मी. प्रथम
03) रोहित डामोर :–1500 मी. प्रथम
04) राहुल परमार :–3000 मी. प्रथम
05) कंजू मेड़ा :– भला फेक में प्रथम
06) दाउद वाखला :– गोला फेंक प्रथम
स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग अंडर-19
01) मिला भूरिया :– 400 मी प्रथम
02) कामिनी मेडा :–800 मी प्रथम
03) महिमा कतिजा :– 1500 मी व गोला फेक प्रथम
04) विपुल मखोडिया :– 3000 मी प्रथम
05) कोकिला भाबोर :– भाला फेंक प्रथम
06) धापू मेडा :– लंबी –कूद प्रथम

बालिका वर्ग अंडर-17
01) ईस्तर मेड़ा :– भाला फेंक प्रथम


बालिका वर्ग अंडर-14
01) अंजिला अमलियार :– 100 मीं प्रथम
02) किंजल सोलंकी :– 200 मीं प्रथम
03) सम्पा मेड़ा :– 400 मीं प्रथम
स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में ये सभी चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का नेतृत्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
शासकीय सी. एम. राइस मॉडल स्कूल उमावि. (कल्याणपुर) झाबुआ के खेल शिक्षक (कोच) श्री संतोष चौहान ने बताया है कि इन सभी खिलाड़ी को पिछले तीन-चार महीने से प्रतिदिन प्राप्त: 1:30 से 2:00 घंटे मॉडल स्कूल कल्याणपुर के मैदान में ही प्रशिक्षण दे रहे है।
कोच का कहना है कि जब मैदान में पहली बार गए तो मैदान की स्थिति बहुत ही दाहिनी स्तिथि थी। मैदान में कांच की बोतलो के टुकड़े, कंकड़, पत्थर होने से मैदान खेलने, दौड़ने व खेलने के लायाक नहीं लग रहा था। फिर बच्चों से मैदान साफ–सफाई करवाई और कुछ हद तक खेलने के लायक बनाया।
फिर दौड़ के साथ–साथ खो–खो, फुटबॉल, क्रिकेट व अन्य खेलों का भी प्रतिदिन अभ्यास की शुरुआत की। खेल के प्रति खिलाड़ियों में काफी उत्साह और जुनून था। की अब हम प्रतिदिन अभ्यास करेंगे। इसी उत्साह और जुनून के साथ अभ्यास किया और अपने अंदर छिपी असीमत क्षमता व प्रतिभा को निखारा और खिलाड़ी आज इस स्तर तक पहुंचे है।
उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी आगे भी की तरह अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो।.