Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर में 14 दिसम्बर को आएगी “रिक्शा-रन”

36 रिक्शों पर सवार होकर चित्रकूट से आ रहे है 108 सेवाभावी नागरिक व प्रबुद्धजन

कलेक्टर श्री सिंह ने गूगलमीट के जरिए की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

ग्वालियर में रिक्शा-रन का आत्मीय स्वागत करने अपील

ग्वालियर, 08 दिसम्बर 2023/ मानव सेवा, सामाजिक सदभाव और राष्ट्रीय एकता के पुनीत उद्देश्य को लेकर 14 दिसम्बर को “रिक्शा-रन” ग्वालियर पहुँचेगी। तीन दर्जन ऑटो रिक्शों में सवार होकर लगभग 108 सेवाभावी नागरिक एवं प्रबुद्धजन रिक्शा-रन के तहत ग्वालियर आएँगे। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने शुक्रवार को गूगलमीट के जरिए इस यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कहा कि ग्वालियर शहर में यात्रा का इस तरह से स्वागत हो जिससे रिक्शा-रन में शामिल सेवाभावी नागरिकों को ऐसा महसूस हो कि वे संगीत, कला एवं प्रबुद्ध लोगों के शहर से होकर गुजर रहे हैं।
गूगलमीट में जानकारी दी गई कि “रिक्शा-रन “ 10 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक आयोजित हो रही है। चित्रकूट से रवाना हुई रिक्शा-रन 14 दिसम्बर को सिटी ऑफ म्यूजिक ग्वालियर पहुँचेगी। यह रिक्शा-रन 23 दिसम्बर को भुज पहुँचेगी। ग्वालियर प्रवास के दौरान रिक्शा-रन लाल टिपारा गौशाला जाएगी। इसके अलावा कंपू क्षेत्र में भी जाएगी। ग्वालियर प्रवास के दौरान रिक्शा-रन में शामिल सेवाभावी नागरिक प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। सेवाभारती के छात्रावास का अवलोकन करने भी रिक्शा-रन पहुँचेगी।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने गूगलमीट में सभी से आग्रह किया कि ग्वालियर में इस यात्रा का आत्मीयता के साथ स्वागत करें। साथ ही अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दें और ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर की कलाधर्मिता से भी परिचित कराएँ।
गूगलमीट में संबंधित अधिकारी, यात्रा के आयोजन से जुडे सेवाभावी नागरिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिगण शामिल हुए।