Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 दिसम्बर को

ग्वालियर सहित प्रदेश के 16 जिलों में बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक

ग्वालियर,08 दिसम्बर 2023/ ग्वालियर सहित प्रदेश के 16 जिलों में 10 से 12 दिसम्बर, 2023 को पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण का आयोजन होगा। अभियान के तहत जिले में जन्म से 5 वर्ष आयु तक के लगभग 3 लाख 47 हजार 299 बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो-फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिये पल्स पोलियो अभियान का यह अतिरिक्त चरण आयोजित हो रहा है।
महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डब्ल्यू.एच.ओ., यूनिसेफ, यूएनडीपी तथा अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान संचालित किया जाएगा। प्रदेश के ग्वालियर, भिण्ड, दतिया, भोपाल, छिंदवाड़ा, इंदौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों में अभियान संचालित होगा।
जिले में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गईं हैं। पोलियोरोधी खुराक पिलाने वाले दलों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। गाँव-गाँव व शहर- शहर में आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के द्वारा नारे लिखकर पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
क्रमांक/014/23