
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
प्रिंट एवं सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है भ्रामक जानकारी-
पुलिस अधीक्षक तिवारी
सागर
सागर – मालथोन फोरलेन हाईवे पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई कर डेढ़ दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से 2 लाख 92 हजार 810 की धनराशि जप्त की गई है। प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि सागर के अनेक स्थानों पर पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर फोरलेन स्थित एक जनप्रतिनिधि के भतीजे के ढाबे पर कार्रवाई की गई एवं पांच करोड़ रुपए से अधिक की राशि को जप्त किया गया। साथ में लाखों रुपए के वाहन भी जप्त किए गए , जो कि यह पूर्णतः निराधार है ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मुखविरो से प्राप्त हुई थी कि फोरलेन पर खुले में किसी शेड टपरे के नीचे जुआरी जुआ खेल रहे हैं, जिसपर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में जुआरियों से दो लाख 92 हजार 810 की राशि को जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई किसी जनप्रतिनिधि या उनके परिचित के ढाबा पर नहीं की गई है, यह पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। तथयो के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है